Wednesday, August 19, 2026
Home Business IndiGo का बड़ा तोहफा! 1 रुपये में मिलेगी फ्लाइट टिकट, यहां जानें...

IndiGo का बड़ा तोहफा! 1 रुपये में मिलेगी फ्लाइट टिकट, यहां जानें पूरा ऑफर

IndiGo

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :   परिवार के साथ कम समय में लंबी दूरी तय करने के लिए फ्लाइट सबसे बेहतर विकल्प मानी जाती है। खासकर बच्चों के लिए हवाई यात्रा किसी रोमांच से कम नहीं होती। लेकिन महंगे टिकट अक्सर परिवारों की योजना पर ब्रेक लगा देते हैं। ऐसे में IndiGo Airlines यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है।

IndiGo की ‘Sail into 2026’ न्यू ईयर सेल

इंडिगो ने ‘Sail into 2026’ नाम से एक खास न्यू ईयर सेल लॉन्च की है। इस ऑफर के तहत 0 से 24 महीने तक के शिशु सिर्फ 1 रुपये में फ्लाइट से यात्रा कर सकते हैं। यह सुविधा केवल तभी मिलेगी, जब टिकट IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप से बुक किया जाएगा।

1 रुपये में बच्चे का टिकट कैसे मिलेगा?

डोमेस्टिक फ्लाइट बुकिंग के दौरान शिशु यात्री का किराया मात्र 1 रुपये रखा गया है। हालांकि, चेक-इन के समय बच्चे की उम्र का प्रमाण देना अनिवार्य होगा। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, हॉस्पिटल डिस्चार्ज स्लिप, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या पासपोर्ट मान्य होंगे। वैध दस्तावेज न होने पर पूरा किराया वसूला जा सकता है।

Read More : नई Tata Punch का बेहतरीन Facelift, जानें पुरानी Punch से कितनी बेहतर, खरीदने से पहले कर लें अपना होमवर्क

कब तक चलेगी ये सेल?

IndiGo की यह सेल 16 जनवरी 2026 तक वैध है।

  • डोमेस्टिक फ्लाइट्स: किराया 1499 रुपये से शुरू

  • इंटरनेशनल फ्लाइट्स: किराया 4499 रुपये से

  • चुनिंदा रूट्स पर IndiGo Stretch फ्लाइट्स 9999 रुपये में

ऐड-ऑन सर्विसेज पर भी भारी छूट

इस सेल में फास्ट फॉरवर्ड सर्विस पर 70% तक छूट, प्री-पेड एक्स्ट्रा बैगेज पर 50% छूट, और सीट सेलेक्शन पर 15% तक की छूट मिल रही है।

टिकट कहां से बुक करें?

यात्री IndiGo की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, 6ESkai AI असिस्टेंट, WhatsApp नंबर और ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म्स से टिकट बुक कर सकते हैं।

क्यों खास है ये ऑफर?

यह ऑफर बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों के लिए हवाई सफर को किफायती, आसान और तनावमुक्त बनाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here