नई Tata Punch का बेहतरीन Facelift, जानें पुरानी Punch से कितनी बेहतर, खरीदने से पहले कर लें अपना होमवर्क

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय माइक्रो SUV Tata Punch को मिड-लाइफ फेसलिफ्ट के साथ अपडेट किया है। नई Punch Facelift में बाहरी लुक और हाईटेक केबिन को पूरी तरह नया किया गया है, जबकि पुराने भरोसेमंद मैकेनिकल सेटअप को बरकरार रखा गया है।

कीमत में मामूली बढ़ोतरी

नई Tata Punch Facelift की शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो पुराने मॉडल के 5.50 लाख रुपये से थोड़ी अधिक है। कीमत बढ़ोतरी के पीछे नए फीचर्स, अपग्रेडेड इंटीरियर और बेहतर सेफ्टी का कारण बताया गया है।

Read More : US Immigration Action : अमेरिका में बड़ा इमिग्रेशन एक्शन: 75 देशों के नागरिकों की एंट्री पर रोक, नए वीजा जारी करने पर ट्रंप प्रशासन की सख्ती

डिजाइन में बदलाव

फेसलिफ्ट मॉडल में अब स्लिम LED DRL, नए हेडलैंप और रीडिज़ाइन बम्पर मिलते हैं। फ्रंट ग्रिल को नया लुक और पीछे कनेक्टेड LED टेललैंप्स दिए गए हैं। नए अलॉय व्हील्स और रंग विकल्प इसे पुराने मॉडल से अलग पहचान देते हैं।

 पावरट्रेन अपडेट

नई Punch में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन पेश किया गया है, जो 120 hp और 170 Nm टॉर्क देता है। पुराने 1.2-लीटर पेट्रोल और पेट्रोल-CNG विकल्प भी जारी हैं। अब CNG वेरिएंट AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।

इंटीरियर और फीचर्स

Punch Facelift केबिन में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम मटीरियल दिया गया है। ऊंचे वेरिएंट्स में 360° कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल भी शामिल हैं।

बेहतर सेफ्टी

फेसलिफ्ट में अब अधिक वेरिएंट्स में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। पुरानी Punch पहले से ही सेफ मानी जाती थी, लेकिन नए अपडेट ने इसे और मजबूत कर दिया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories