Rural Journalists Association India : RJAI की छत्तीसगढ़ टीम का ऐलान: गनपत चौहान बने प्रदेश अध्यक्ष, संजय शर्मा को मिली महासचिव की कमान

Rural Journalists Association India : घरघोड़ा/छत्तीसगढ़। ग्रामीण पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए संघर्षरत देश के प्रतिष्ठित संगठन रूरल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RJAI) ने छत्तीसगढ़ में अपनी पैठ मजबूत करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अनुभवी पत्रकारों पर दांव खेलते हुए गनपत चौहान को प्रदेश अध्यक्ष और संजय शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने जताई उम्मीद: संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश सिंह शेखावत की सहमति के बाद राष्ट्रीय महासचिव गणेश शर्मा ने आधिकारिक सूची जारी की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के वनांचल और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विपरीत परिस्थितियों में काम करने वाले पत्रकारों को एक मंच पर लाना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करना संगठन का मुख्य ध्येय है।

छत्तीसगढ़ की नई टीम:

  • प्रदेश अध्यक्ष: गनपत चौहान

  • प्रदेश महासचिव: संजय शर्मा

  • प्रदेश उपाध्यक्ष: गौरीशंकर गुप्ता

  • प्रदेश कोषाध्यक्ष: बुधराम अग्रवाल

ब्लॉक स्तर तक पहुंचेगा संगठन: नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष गनपत चौहान ने कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर इकाइयों का गठन किया जाएगा। संगठन का मुख्य फोकस पत्रकारों के लिए कार्यशालाएं आयोजित करना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण अंचलों के पत्रकारों तक पहुँचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि RJAI ग्रामीण पत्रकारिता को एक नई और सशक्त पहचान दिलाने के लिए संकल्पित है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories