Raigarh News Update : गांजा तस्करी का बड़ा मामला, कार की तलाशी में 123 किलो गांजा बरामद,

0
133

Raigarh News Update :रायगढ़। सड़क हादसे के बाद की गई पीछा कार्रवाई पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी साबित हुई। ओडिशा के बरगढ़ जिले के भुक्ता क्षेत्र में दो वाहनों की टक्कर के बाद गांजा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है।

Raigarh News Update :शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे मुरलीधर पटेल अपनी इनोवा को घर से बाहर निकाल रहे थे, तभी ओडिशा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बलेनो कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। टक्कर से नाराज मुरलीधर ने इनोवा से बलेनो का पीछा करना शुरू किया।

Raigarh News Update :बलेनो चालक को भुक्ता से प्रकाशपुर होते हुए भठली की ओर मुड़ना था, लेकिन पीछे से पीछा कर रही इनोवा के दबाव में वह लुकापारा गांव की ओर चला गया। गांव के भीतर संकरी सड़क पर पहुंचते ही बलेनो फंस गई।

Raigarh News Update :करीब 15 किलोमीटर तक पीछा कर पहुंचे मुरलीधर ने इनोवा को बलेनो के सामने खड़ा कर रास्ता रोक दिया। इस दौरान कार का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि उसमें सवार एक युवक को पकड़ लिया गया।

Raigarh News Update :सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बलेनो की तलाशी ली, जिसमें तीन बोरियों में भरा 123 किलो गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here