CG NEWS : एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष का स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा भव्य स्वागत, एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों के लिए संघर्ष जारी रहेगा: संघ

0
230
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पुरन दास का संघ से जुड़े साथी कर्मचारियों द्वारा बड़े उत्साह एवं सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप एनएचएम कर्मचारियों की विभिन्न लंबित एवं जायज मांगों को लेकर सतत, संगठित एवं प्रभावी संघर्ष किया गया है।

CG NEWS : इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुरन दास ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संघ का संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु एकजुट होकर संघर्ष में सहभागी बनने की अपील की।

CG NEWS : गौरतलब है कि एनएचएम कर्मचारियों ने विगत माह 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया था, जिसके परिणामस्वरूप शासन द्वारा 3 मांगों को पूर्ण करते हुए आदेश जारी किए गए, जबकि शेष 6 मांगों के निराकरण हेतु शासन स्तर पर समिति का गठन किया गया है। संघ ने इसे कर्मचारियों की एकता, संघर्ष और सरकार से सकारात्मक संवाद की बड़ी उपलब्धि बताया है। स्वागत कार्यक्रम में संघ के डॉ अभिषेक यादव, बृजेश दुबे, मनीष शर्मा, डोमन यादव, प्रमोद साहू, ओमकार कश्यप, यशवंत कुमार भारद्वाज,दिनेश गंगबेर, गुलाब साहू, धनेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थिति थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here