Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh Katghora Accident News: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके...

Katghora Accident News: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत; 3 गंभीर घायल

Katghora Accident News
Katghora Accident News

Katghora Accident News: कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पाली थाना क्षेत्र के चैतमा स्थित डिस्पोजल फैक्ट्री के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

Katghora Accident News: जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार थे। कार से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसके हिस्से सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे में बाइक सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

Katghora Accident News: कार सवार दो लोग भी घायल

हादसे में कार में सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कार में एक महिला मरीज समेत अन्य लोग सवार थे। वे रायपुर से इलाज कराकर मनेन्द्रगढ़ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान चैतमा के पास उनकी कार सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

Katghora Accident News: टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Katghora Accident News: मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

Katghora Accident News: घटना की सूचना मिलते ही चैतमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शवों की पहचान कराने के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here