Gau Seva Sangh : राष्ट्रीय गौ रक्षा गौ सेवा संघ ने आशा नगर में बाँटे गर्म कपड़े

0
100

Gau Seva Sangh : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव| बढ़ती ठंड के बीच मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए राष्ट्रीय गौ रक्षा गौ सेवा संघ की टीम ने आशा नगर में बच्चों और बड़ों को गर्म कपड़ों का वितरण किया।

इस पुनीत कार्य में संघ की अध्यक्ष श्रीमती कांति मौर्य के साथ सदस्य अंजू राव, हिमेश्वरी वर्मा और डोमन वर्मा सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

Gau Seva Sangh : संघ के इस प्रयास से क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को ठंड से राहत मिली और लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। स्थानीय स्तर पर इस मानवीय पहल की प्रशंसा की जा रही है।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे सेवा कार्य आगे भी समय-समय पर जारी रहेंगे, ताकि समाज के कमजोर वर्गों तक लगातार सहायता पहुँचती रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here