CG NEWS : 308 करोड़ की लागत से मंजूर हुआ केशकाल बायपास, गडकरी ने दी जानकारी; अब पहाड़ों का सफर होगा आसान, जाम से मिलेगी राहत

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : नई दिल्ली/रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के विकास को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 307.96 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (नया NH-30) पर केशकाल घाट खंड में 11.380 किलोमीटर लंबे 4-लेन बाईपास के निर्माण को मंजूरी दी है। यह बाईपास पेव्ड शोल्डर मानक के अनुरूप होगा, जिससे यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और निर्बाध सफर का अनुभव मिलेगा।

CG NEWS : इस ऐतिहासिक स्वीकृति की जानकारी नितिन गडकरी ने स्वयं ट्वीट कर साझा की। उन्होंने बताया कि यह परियोजना विशेष रूप से केशकाल घाट के कठिन और जोखिमपूर्ण भौगोलिक खंड को पार करने में सहूलियत देगी और बस्तर अंचल की कनेक्टिविटी को नई दिशा प्रदान करेगी।

CG NEWS : इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह बाईपास निर्माण केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित विकास नीति का परिणाम है। उन्होंने इसे बस्तर जैसे जनजातीय अंचल को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में निर्णायक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार प्रकट किया।

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने कहा, बाईपास के निर्माण से केशकाल घाट पर यातायात की बाधाएं दूर होंगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और निर्बाध यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा, दुर्घटनाएं घटेंगी और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। यह परियोजना न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देगी, बल्कि बस्तर अंचल के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *