CG NEWS: दुर्ग में भाजपा का उग्र प्रदर्शन : महापौर–कमिश्नर पर भेदभाव और भ्रष्टाचार के आरोप, बैरिकेड तोड़कर किया विरोध

Sanjay Sahu

CG NEWS: दुर्ग — नगरीय निकाय चुनाव से पहले जिले में सियासी माहौल गर्माने लगा है। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में भाजपा ने महापौर और निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने पार्षदों के साथ भेदभाव और निगम में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

CG NEWS: भिलाई जिला भाजपा और निगम के भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निगम कार्यालय के बाहर जुटे। इस दौरान नेशनल हाईवे-53 पर टेंट लगाकर सभा आयोजित की गई, हालांकि इसके लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी।

CG NEWS: सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि निगम में भाजपा के 26 पार्षदों के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने महापौर की एमआईसी (मेयर-इन-काउंसिल) पर तानाशाही तरीके से निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्य केवल टाउनशिप क्षेत्रों तक सीमित हैं, जबकि स्लम बस्तियों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

CG NEWS: प्रदर्शन सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर होते-होते उग्र रूप ले लिया। कार्यकर्ताओं ने निगम कार्यालय के सामने लगी बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए अंदर जाने की कोशिश की और महापौर व कमिश्नर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान मंच और प्रदर्शन स्थल पर कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति भी बनी रही।

READ MORE: CG NEWS: सीएम ने मजदूरों संग जमीन पर बैठकर खाया ‘बोरे-बासी’, पहाड़ी इलाकों में पानी की समस्या पर जताई चिंता

CG NEWS: दिलचस्प बात यह रही कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा के अंदरूनी मतभेद भी सामने आए। मंच से नेता कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की अपील करते रहे, वहीं दूसरी ओर कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़ने में लगे रहे।

CG NEWS: प्रदर्शन में भाजपा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी रामजी भारती, विधायक रिकेश सेन, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित कई वरिष्ठ नेता, पार्षद और पदाधिकारी मौजूद रहे।

CG NEWS:अंत में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर एडीएम वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा और निगम प्रशासन पर जल्द कार्रवाई की मांग की।

READ MORE: CG NEWS: दुर्ग में बड़ा ‘बुलडोजर एक्शन’ : आरोपी के अवैध मकान पर चला प्रशासन का शिकंजा, देखते ही देखते ढहा दिया पूरा घर

 भाजपा की प्रमुख मांगें:

  • पार्षदों के साथ भेदभाव बंद किया जाए
  • निगम में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर रोक लगे
  • सभी वार्डों में समान विकास कार्य कराए जाएं

CG NEWS: इस प्रदर्शन के बाद नगर निगम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले चुनावों से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *