CG NEWS : गांव चलो अभियान: कोकोडी में बूथ और पंचायत कमेटी गठन को लेकर बैठक सम्पन्न

CG NEWS : रोशन सेन /माकड़ी। गांव चलो अभियान के तहत रांधना मंडल के ग्राम कोकोडी में बूथ एवं पंचायत कमेटी गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व मंत्री Mohan Markam विशेष रूप से शामिल हुए।

CG NEWS : बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 29 बूथों और 16 पंचायत कमेटियों के गठन के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। नेताओं ने कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने और गांव-गांव तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

CG NEWS : इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौतम साहू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर मंडावी, मंडल अध्यक्ष रांधना वादे शोरी, मंडल अध्यक्ष शामपुर ब्रम्हा मरकाम, मंडल अध्यक्ष माकड़ी लखु पोयम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दसरी मरकाम, पूर्व विधायक प्रतिनिधि संग्राम मरकाम और युवक कांग्रेस अध्यक्ष ललित शोरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

CG NEWS : इसके अलावा जनपद सदस्य अनीता मरकाम, सरपंच दुर्योधन ध्रुव, मंडावी जी, गोकुल प्रधान, आकाश महाजन, संजय नेताम, सुकमन नेताम, लखु शोरी, शिवलाल नाग, पतिराम नाग, सियाराम नेताम, मोहरदेव शोरी, सारदू प्रधान, घड़वा मरकाम, सम्पत सेठिया, हीरामन शोरी, सोनाऊ शोरी, शुक्ल सिंह शोरी, हेमू नेताम, सोमन शोरी, मुकेश शोरी, फुलधर नेताम, गरुड़ मरकाम, नारद कुमार और हेमराज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Baloda Bazar SDRF Rescue: आधी रात को उफनते नाले में बही बिजली विभाग की गाड़ी, एक कर्मचारी लापता

Baloda Bazar SDRF Rescue: बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में...

Related Articles

Popular Categories