Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh sukma news : बरसात का डर हुआ खत्म, पीएम आवास ने बदली...

sukma news : बरसात का डर हुआ खत्म, पीएम आवास ने बदली जिंदगी, दुलेड़ निवासी मंगल यादव का पक्का घर बनाने का सपना हुआ पूरा

sukma news
sukma news

sukma news : कृष्णा नायक/ सुकमा :- विकासखंड कोंटा के दूरस्थ ग्राम पंचायत दुलेड़ के निवासी मंगल यादव की कहानी संघर्ष, मेहनत और आत्मनिर्भरता की ऐसी मिसाल है, जो हर जरूरतमंद परिवार को नई उम्मीद देती है। वर्षों तक कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले यादव के लिए अब बरसात का मौसम डर नहीं, बल्कि राहत लेकर आता है, क्योंकि उनका पक्का मकान का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से साकार हो गया है। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन और जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के दुरस्थ इलाकों तक पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना से लाभान्वित किया जा रहा है!

sukma news : मंगल यादव लंबे समय से मजदूरी और खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते रहे। कभी काम मिलता, कभी नहीं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आर्थिक तंगी के चलते उनका परिवार वर्षों तक कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता, दीवारें कमजोर हो जातीं और परिवार को हर पल अनहोनी का भय सताता रहता था।

sukma news : इसी बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) यादव के लिए वरदान साबित हुई। योजना के अंतर्गत उन्हें पक्का आवास स्वीकृत हुआ। खास बात यह रही कि यादव ने केवल सरकारी सहायता पर निर्भर न रहकर मनरेगा के तहत मजदूरी कर स्वयं भी घर निर्माण में योगदान दिया और अपने संकल्प से इस सपने को मजबूत आधार दिया।

sukma news : आज मंगल यादव का परिवार अपने नए पक्के मकान में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है। अब बारिश, तूफान और रातभर जागकर घर बचाने की चिंता खत्म हो चुकी है। यादव भावुक होकर कहते हैं मेरे पक्के मकान का सपना सरकार ने साकार कर दिया, अब परिवार को सुकून की जिंदगी मिली है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here