Illegal paddy smuggling : लैलूंगा में प्रशासन की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ : नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह ने अवैध धान से लदी दो गाड़ियां पकड़ीं

0
158

Illegal paddy smuggling : गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के सीजन के बीच अवैध धान के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। लैलूंगा क्षेत्र में नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध धान से लदी दो पिकअप गाड़ियों को जप्त किया है। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के कोचियों और बिचौलियों में हड़कंप मच गया है।

Illegal paddy smuggling : मुखबिर की सूचना पर टूरटूरा में दबिश जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम टूरटूरा में कुछ कोचिये ग्रामीणों से अवैध रूप से धान की खरीदी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे, जहाँ एक पिकअप वाहन में धान लोड किया जा रहा था। टीम ने मौके पर ही घेराबंदी कर वाहन और उसमें लदे धान को जप्त कर लिया।

Illegal paddy smuggling : ग्राम लिबरा में भी पकड़ी गई अवैध खेप इसी अभियान के तहत दूसरी कार्रवाई ग्राम लिबरा में की गई। यहाँ भी एक कोचिया अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पाया गया। प्रशासन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को धर दबोचा। नायब तहसीलदार ने दोनों जप्त वाहनों को लिबरा मंडी के सुपुर्द कर दिया है। अब इस मामले में मंडी अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Illegal paddy smuggling : ईमानदार किसानों ने किया स्वागत प्रशासन की इस मुस्तैदी की क्षेत्र के किसानों ने जमकर सराहना की है। किसानों का कहना है कि कोचियों पर लगाम लगने से वास्तविक किसानों को सरकारी व्यवस्था का पूरा लाभ मिलेगा और बिचौलियों का आतंक खत्म होगा। नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासन के नियमों का उल्लंघन करने वालों और अवैध धान खपाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here