Train Cancelled : गर्मी छुट्टी के बीच 3 दर्जन ट्रेनें रहेंगी रद्द…..

Parivesh

राजनांदगांव  | Train Cancelled : गोंदिया कलमना के बीच तीसरी लाइन को जोड़ने इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने से राजनांदगांव के बीच 1 से 6 में तक तीन दर्जन एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन प्रभावित रहेंगी। ट्रेनों के प्रभावित होने और देरी से चलने की वजह से राजनांदगांव से अपने गंतव्य के लिए सफर करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा ट्रेनों के रद्द होने से यात्री बस में भीड़ रहेगी। हावड़ा मुंबई रेल मार्ग पर राजनांदगांव से गुजरने वाली सुपरफास्ट डीलक्स सुपरफास्ट एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है।

‌बता दे कि गर्मी छुट्टी लग गई है और लोग छुट्टी का आनंद लेने इधर-उधर सफर करते हैं, लेकिन मुसाफिरों के लिए बुरी खबर है ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों को इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से डाइवर्ट करके भी चलाया जा रहा है। इधर रेलवे ने गर्मी छुट्टी के बीच तीन दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया जिससे मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ‌ऐसा पता चला कि गोंदिया स्टेशन में तीसरी लाइन जोड़ने अली वर्क होगा जिसके चलते लगभग 35 ट्रेनें प्रभावित होगी कुछ ट्रेनों का फ्री शेड्यूल भी किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *