Friday, May 8, 2026
25.1 C
Raipur

Rajnandgaon Paddy Procurement 2026 : राजनांदगांव कलेक्टर की सख्त चेतावनी: धान खरीदी में लापरवाही की तो खैर नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई

Rajnandgaon Paddy Procurement 2026 : राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने धान खरीदी कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को दोटूक चेतावनी दी है कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों और समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे केवल वास्तविक किसानों से ही शुद्ध धान की खरीदी सुनिश्चित करें। उन्होंने कोचियों और बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए समन्वित प्रयास करने और अंतर्राज्यीय सीमाओं पर बने चेक पोस्टों पर सघन निरीक्षण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बिचौलियों के अवैध धान परिवहन की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाए।

धान के उठाव (लिफ्टिंग) को लेकर कलेक्टर ने विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि खरीदी और उठाव की प्रक्रिया समानांतर चलनी चाहिए ताकि केंद्रों में जाम की स्थिति न बने। जिले में धान के उठाव की निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि जीपीएस सिस्टम और सतर्क एप के माध्यम से धान परिवहन की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि फील्ड स्तर पर तैनात अधिकारी भौतिक सत्यापन और पंजियों का नियमित अवलोकन करें। उन्होंने कस्टम मिलिंग के लिए जारी ट्रांसपोर्टिंग और डिलीवरी ऑर्डर की प्रगति की भी जानकारी ली। बैठक में साफ संदेश दिया गया कि शेष बचे दिनों में पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना अनिवार्य है, अन्यथा संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories