Friday, May 8, 2026
29.1 C
Raipur

Chhuikhadan Legal Awareness : प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: विधिक जागरूकता शिविर में पर्यावरण और साइबर सुरक्षा पर जोर

Chhuikhadan Legal Awareness : छुईखदान। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण और विधिक जागरूकता को लेकर छुईखदान थाना परिसर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय कृषि महाविद्यालय छुईखदान के एनएसएस (NSS) स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए न केवल थाना परिसर की साफ-सफाई की, बल्कि समाज को स्वच्छता और प्रकृति प्रेम का संदेश भी दिया।

तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री ईशान व्यास के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में पीएलवी (PLV) श्री सनील कुमार ने छात्रों और उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर है, इसलिए पर्यावरण का संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सचेत करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने पर जोर दिया।

पर्यावरण के साथ-साथ वर्तमान समय की बड़ी चुनौती ‘साइबर क्राइम’ पर भी विस्तृत चर्चा की गई। स्वयंसेवकों को बताया गया कि डिजिटल युग में सतर्कता ही बचाव है। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही नालसा (NALSA) की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जैसे मानव तस्करी पीड़ितों और एसिड अटैक पीड़ितों के लिए विधिक सहायता योजना 2016 के बारे में जानकारी साझा की गई।

शिविर में आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के महत्व को भी रेखांकित किया गया। बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी भाईचारे से त्वरित निराकरण किया जा सकता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। कार्यक्रम के अंत में विधिक सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय के शिक्षक, एनएसएस छात्र और छुईखदान थाने का पुलिस स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहा।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories