Raipur News : बारिश से नाराज़ लोगों ने किया चक्काजाम, 2 किलोमीटर लंबा लगा जाम, प्रशासन बेखबर

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News : रायपुर। मुंबई-हावड़ा हाईवे पर रविवार को करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यह ट्रैफिक जाम किसी सड़क दुर्घटना या तकनीकी कारण से नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन की वजह से हुआ। राजधानी के प्रोफेसर कॉलोनी के लोग जलभराव की समस्या से तंग आकर परिवार समेत सड़क पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया। हैरानी की बात यह है कि इस प्रदर्शन की जानकारी अब तक जिला प्रशासन को नहीं दी गई थी, जिसकी वजह से जाम लगातार बढ़ता गया।

Raipur News : हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रदर्शनकारी काली माता मंदिर के पास सड़क पर बैठे हुए हैं, जिससे रूट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस के कुछ जवान मौके पर पहुंच चुके हैं और उन्होंने स्थिति की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है।

Raipur News : प्रदर्शनकारी वामनराव लाखे वार्ड के अंतर्गत आने वाले प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-3, गली नंबर-4 के निवासी हैं। उनका कहना है कि हल्की बारिश में ही उनकी गली और घरों में पानी भर जाता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इलाके में बनाए गए नाले की डिजाइन ही गलत है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती और बारिश का पानी मोहल्ले में जमा हो जाता है।

Raipur News : मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड की निचली बस्तियों और समता कॉलोनी से भी जलभराव की शिकायतें मिली हैं। समता कॉलोनी में नाला तो बनाया गया है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है, जिससे बारिश के बाद पानी भरने और गंदगी फैलने की समस्या बनी हुई है।

Raipur News : स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन ठोस समाधान नहीं करता, तब तक वे धरना खत्म नहीं करेंगे। फिलहाल हालात सामान्य नहीं हैं और हाईवे पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *