Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh ED raids Anil Ambani: अनिल अंबानी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी...

ED raids Anil Ambani: अनिल अंबानी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी, क्या कुछ मिला जानिए यहां सब कुछ

ED raids Anil Ambani:
ED raids Anil Ambani:

ED raids Anil Ambani: मुंबई। रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी से जुड़े दिल्ली और मुंबई के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी लगातार तीसरे दिन भी जारी है। ईडी ने 3,000 करोड़ रुपये की संदिग्ध लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस समूह की कंपनियों और अधिकारियों से जुड़े 35 से अधिक ठिकानों पर तलाशी अभियान छेड़ा है।

ED raids Anil Ambani: गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में अब तक कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं। आज भी मुंबई में रिलायंस ग्रुप के दफ्तरों, खासकर रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परिसरों में जांच जारी है।

ED raids Anil Ambani: रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह छापेमारी समूह की कुछ पुरानी कंपनियों से जुड़े मामलों को लेकर हो रही है और वर्तमान में जांच के दायरे में जो मुद्दे हैं, उनसे इन कंपनियों का कोई लेना-देना नहीं है। बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन शिकायतों के आधार पर ईडी कार्रवाई कर रही है, वे RAAGA कंपनियों से संबंधित हैं — जो कि रिलायंस अनिल अंबानी समूह की पूर्व इकाइयों का हिस्सा रही हैं।

ED raids Anil Ambani: सूत्रों की मानें तो इस जांच में कई वित्तीय नियामक संस्थाओं — जैसे राष्ट्रीय आवास बैंक, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI), राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA), और बैंक ऑफ बड़ौदा — ने अहम जानकारियां साझा की हैं।

ED raids Anil Ambani: ईडी अधिकारियों के अनुसार, लोन वितरण से पहले यस बैंक के प्रवर्तकों से जुड़ी कंपनियों को बड़ी धनराशि ट्रांसफर हुई थी, जिससे बैंक अधिकारियों और लोन लेने वाली कंपनियों के बीच संभावित रिश्वत और लेनदेन की अनियमितता के संकेत मिले हैं। अब जांच एजेंसी यस बैंक के तत्कालीन प्रवर्तकों और अनिल अंबानी समूह की कंपनियों के बीच संभावित सांठगांठ की गहन पड़ताल कर रही है।

ED raids Anil Ambani: ईडी की यह कार्रवाई आने वाले दिनों में और भी व्यापक हो सकती है। वित्तीय अनियमितताओं के इस बड़े मामले में आगे कई और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here