M.P News – नमामि गंगे अभियान: इंदौर में सीवरेज प्रोजेक्ट की जांच, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने दिए सख्त निर्देश

Rahul Goshwami

इंदौर: इंदौर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने गुरुवार को नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत शहर में चल रही सीवरेज और जल प्रबंधन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कबीटखेड़ी और किला मैदान स्थित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कबीटखेड़ी और किला मैदान एसटीपी का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने 120 एमएलडी क्षमता वाले कबीटखेड़ी एसटीपी और 35 एमएलडी क्षमता वाले किला मैदान एसटीपी प्लांट के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण एजेंसी से परियोजना की वर्तमान स्थिति और तय समय-सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कार्य की गति धीमी पाए जाने पर निगमायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को साइट पर श्रमिकों और संसाधनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि परियोजना को तय समय पर पूरा किया जा सके।

Read More : M.P Crime News: इंदौर- रंगपंचमी हादसे का आरोपी गिरफ्तार, सेहरी के लिए खड़े युवकों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से मारी थी टक्कर

ट्रेंचलेस तकनीक से सीवर लाइन का काम

इस दौरान निगमायुक्त ने गड़दा रोड पर ट्रेंचलेस पद्धति से किए जा रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें परियोजना की तकनीकी जानकारी दी और बताया कि इस तकनीक से सड़क को कम नुकसान पहुंचाते हुए सीवर लाइन बिछाई जा रही है।

समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश

निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर की सीवरेज व्यवस्था मजबूत होगी और जल प्रबंधन प्रणाली में सुधार आएगा।निरीक्षण के दौरान नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी और परियोजना से जुड़े इंजीनियर भी मौजूद रहे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *