Gwalior News : 21 दिन से गायब युवक की लाश बावड़ी में मिली….

Parivesh
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर। शहर के नूरगंज इलाके में 21 दिनों से लापता युवक शाहरुख खान की लाश एक बावड़ी में मिली। यह खुलासा तब हुआ जब दरगाह पर चढ़ाई जाने वाली चादर को ठंडा करने गए एक व्यक्ति ने अंदर का दृश्य देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। शाहरुख खान पेशे से फर्नीचर का काम करता था और मोहल्ले का ही निवासी था।

Gwalior News : पुलिस ने मौके पर पहुँचकर लाश को बावड़ी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शाहरुख किस हादसे का शिकार हुआ या उसके साथ कोई अन्य अनहोनी हुई। जांच में यह भी सामने आया कि वह शराब और अन्य नशे का सेवन करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

read more : Indore Traffic Police Action : ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई: बिना फिटनेस दौड़ रही कॉलेज बस समेत 150 से अधिक बसों पर चालानी कार्रवाई…

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *