मिडिल ईस्ट तनाव का असर! इंदौर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद, होटल-रेस्टोरेंट पर संकट

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कई देशों में ऊर्जा संकट की स्थिति बनने लगी है।

इसी का प्रभाव अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दी गई है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पर सीधा असर पड़ रहा है।

घरेलू उपभोक्ताओं को दी जा रही प्राथमिकता

सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। इसके चलते व्यावसायिक यानी कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने सोमवार से गैस एजेंसियों को कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी रोकने के निर्देश दिए हैं। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की आपूर्ति जारी रहेगी।

गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव

सरकार ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग नियमों में भी बदलाव किया है। अब नया सिलेंडर 25 दिन के अंतराल के बाद ही बुक किया जा सकेगा।इस कदम का उद्देश्य गैस की उपलब्धता को संतुलित रखना और जमाखोरी को रोकना बताया जा रहा है।

Read More : M.P Weather : मार्च में ही तपने लगा मध्य प्रदेश! कई जिलों में पारा 39°C के पार, 15 मार्च के बाद और बढ़ेगी गर्मी

होटल और केटरिंग कारोबार पर संकट

कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से होटल, रेस्टोरेंट और केटरिंग व्यवसाय पर संकट गहराने लगा है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि उनके पास मौजूद स्टॉक भी लगभग खत्म हो चुका है।ऐसे में आने वाले एक-दो दिनों में कारोबारियों की परेशानी और बढ़ सकती है।

वैकल्पिक ईंधन इस्तेमाल करने की सलाह

स्थिति को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को वैकल्पिक ईंधन या अन्य साधनों का उपयोग करने की सलाह दी है।विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय तनाव लंबे समय तक बना रहता है तो ऊर्जा आपूर्ति पर इसका असर और भी बढ़ सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *