MP News: नया ठेका और झोल! देवसर में MRP से अधिक वसूली, विभागीय कार्रवाई पर सवाल

Rahul Goshwami

MP News:  जिले के देवसर स्थित समदा शराब दुकान में नया ठेका शुरू होते ही उपभोक्ताओं से कथित तौर पर मनमानी वसूली किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बियर और देसी शराब पर प्रिंट रेट (MRP) से ₹20 से ₹30 तक अधिक राशि ली जा रही है, जबकि दुकान पर रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं की गई है।

₹120 की बियर ₹150 में, विरोध पर अभद्रताग्राहकों के अनुसार ₹120 की बियर ₹150 में बेची जा रही है, वहीं ₹70 का देसी शराब पैवा ₹100 में दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। कुछ उपभोक्ताओं ने अधिक वसूली के UPI भुगतान के स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित रखे हैं, जिन्हें वे शिकायत के तौर पर प्रस्तुत करने की तैयारी में हैं।

MP News: नियमों की अनदेखी, न रेट लिस्ट न बिल

आबकारी नियमों के अनुसार शराब दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करना अनिवार्य है, लेकिन समदा दुकान पर यह नदारद बताई जा रही है। ग्राहकों को बिल भी नहीं दिया जा रहा, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और मनमाने दाम वसूले जाने की शिकायतें बढ़ रही हैं।

MP News: “ऊपर से आदेश है” कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे कर्मचारी

ग्राहकों द्वारा पूछताछ करने पर कर्मचारियों ने बढ़ी कीमतों को “ऊपर से आदेश” बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुराने स्टॉक को भी नई दरों पर बेचा जा रहा है और नया स्टॉक आने तक यही वसूली जारी रखने की बात कही जा रही है। दुकान परिसर के आसपास गंदगी का अंबार लगा होने की भी शिकायत है। स्वच्छता और व्यवस्था को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

MP News: NTPC में मजदूर हड़ताल: मटवई गेट किया लॉक, वेतन और काम के समय पर नाराजगी

MP News: आबकारी विभाग की चुप्पी पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद आबकारी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। लोगों ने मांग की है कि रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगवाई जाए, अधिक वसूली की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्त किया जाए।अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और उपभोक्ताओं को राहत कब तक मिलती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *