MP News: चड्डा कंपनी रिकॉर्ड पेश करने से कतरा रही, श्रम विभाग का अंतिम नोटिस जारी

MP News: जयंत खदान में ओबी खनन का कार्य कर रही चड्डा कंपनी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। मजदूरों की शिकायतों और सैकड़ों श्रमिकों के विरोध के बाद जिला प्रशासन द्वारा जांच के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कंपनी प्रबंधन रिकॉर्ड प्रस्तुत करने से बचता नजर आ रहा है। श्रम निरीक्षक नवनीत पांडे ने कंपनी से वर्करों से संबंधित समस्त अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, पर निर्धारित तिथि पर कंपनी की ओर से तथ्यात्मक जवाब और दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए।

बताया जा रहा है कि पहले कंपनी ने तत्काल रिकॉर्ड उपलब्ध कराने में असमर्थता जताते हुए समय मांगा, लेकिन अतिरिक्त समय मिलने के बाद भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इससे यह सवाल उठ रहा है कि आखिर रिकॉर्ड में ऐसा क्या है जिसे कंपनी दिखाने से बच रही है।

MP News: सूत्रों के अनुसार कंपनी के जिम्मेदारों ने यह तर्क दिया कि उनकी जांच का अधिकार राज्य सरकार के अधिकारियों को नहीं है। साथ ही यह भी कहा गया कि मामला जिला कलेक्टर के कार्यक्षेत्र में नहीं आता। इन दलीलों ने पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना दिया है।

MP News: मजदूरों के आरोपों से बढ़ा विवाद
मजदूरों का आरोप है कि कंपनी मास्टर रोल, फॉर्म-ए और फॉर्म-एम से संबंधित प्रक्रियाओं में अनियमितता कर रही है। श्रमिकों से लंबी ड्यूटी ली जा रही है, जबकि सुविधाएं और वैधानिक अधिकार नहीं दिए जा रहे। ऐसे में रिकॉर्ड प्रस्तुत न करना संदेह को और गहरा कर रहा है।

MP News: श्रम विभाग ने जारी किया अंतिम नोटिस
श्रम विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपनी को अंतिम नोटिस जारी किया है और तथ्यात्मक जवाब के साथ रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नई पेशी की तारीख 6 अप्रैल निर्धारित की गई है, जिसे अंतिम अवसर माना जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories