HomeMadhya PradeshJabalpurMP News : जबलपुर में दशहरा समारोह में चली गोलियां, मची भगदड़

MP News : जबलपुर में दशहरा समारोह में चली गोलियां, मची भगदड़

Date:

Related stories

जबलपुर। शहर के कांचघर चौक इलाके में दशहरा चल समारोह के दौरान रविवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, दुर्गा प्रतिमा पूजन को लेकर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों पक्षों से कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई।

कांचघर चौक पर उस समय दोनों दलों के मंच आमने-सामने लगे हुए थे। कांग्रेस की ओर से विधायक लखन घनघोरिया, जबकि बीजेपी की ओर से पूर्व विधायक अंचल सोनकर मंच पर मौजूद थे। मंच संचालन के दौरान हुई कहासुनी के बीच अचानक गोलियां चलने से लोगों में दहशत फैल गई।

Read More : धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान : आई लव मोहम्मद से तकलीफ़ नहीं, तो आई लव महादेव पर भी किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाल लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Read More : Salasar Balaji Aarti : दीपों की रौशनी और शंखनाद से गूंजा सालासर धाम…

घमापुर थाना क्षेत्र के कांचघर चौक इलाके में हुई इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र इलाके में भारी बल तैनात कर दिया है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here