MP News : दतिया के सरकारी स्कूल में छात्रों को नहीं मिल रहा पर्याप्त भोजन, प्राचार्य भी नहीं बता पाए शिक्षा मंत्री का नाम

VIKASH KHALKHO

सुरेश बघेल/दतिया। दतिया जिले के ग्राम पंचायत हीनौतिया में स्थित शासकीय हाई स्कूल हिनोतिया में छात्रों को नियमित और संतुलित मध्यान्ह भोजन नहीं मिल रहा है। शिकायतों के अनुसार, स्कूल में जो समूह भोजन चलाता है, वह घर से ही खाना लाता है और अक्सर केवल एक ही सब्जी होती है। कभी-कभी तो खाना बनकर भी नहीं आता।

जब पत्रकारों ने स्कूल का दौरा किया, तो स्थिति और गंभीर सामने आई। छात्र बताते हैं कि उन्हें आलू और दाल जैसी एक ही सब्जी दी जाती है और यह भी हमेशा नियमित नहीं होती।

प्रभारी प्राचार्य से जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने केवल यही कहा कि “एक ही सब्जी आती है।” छात्रों के शैक्षणिक स्तर और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने पर प्राचार्य कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जब उनसे मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री का नाम पूछा गया, तो वह भी नहीं बता पाए।

Read More : CG News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत

सूत्रों के अनुसार, यही हाल एक अन्य प्रभारी शिक्षिका के मामले में भी है, जो जिम्मेदारी पर होने के बावजूद बच्चों और स्कूल संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी नहीं दे पाई।

Read More : धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान : आई लव मोहम्मद से तकलीफ़ नहीं, तो आई लव महादेव पर भी किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए

यह मामला शिक्षा और पोषण दोनों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल खड़ा करता है और जिला प्रशासन की जवाबदेही पर भी ध्यान आकर्षित करता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *