Indore News : पारिवारिक विवाद में महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित शांति निकेतन में हुए एक हाई-प्रोफाइल पारिवारिक विवाद में पुलिस ने अब महिला की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दिल्ली निवासी रूचि शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनके पति नितेश सिंघानिया, ससुर विनोद, सास कनकलता और एक अन्य रिश्तेदार ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए गंभीर मारपीट की, जिसमें उन्हें और उनके बेटे को शारीरिक चोटें आई हैं।

 

Indore News : दरअसल इस विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें मारपीट और घर से बाहर निकाले जाने के दृश्य सामने आए थे। हालांकि, इस घटना के दो दिन बाद पहले पुलिस ने ससुर की शिकायत पर बहू के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप और सोशल मीडिया पर बढ़ते दबाव के बाद अब पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, पति के विरुद्ध पूर्व में भी एक एफआईआर दर्ज हो चुकी है और दोनों पक्षों के बीच विवाद काफी समय से चल रहा है। पुलिस अब वायरल वीडियो और बयानों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *