Morena News : फाटक के पास पलटी बस, मची चीख पुकार, कई ग्रामीण घायल

Sanjay Sahu
Morena News

Morena News : मुरैना मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर फाटक के पास आज सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई, जब एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई ग्रामीण घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए जोरा और कैलारस के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Morena News : जानकारी के अनुसार, बस मुरैना के लिए खिडोरा गांव से ग्रामीणों को लेकर निकली थी। जैसे ही बस शेरपुर फाटक के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस और पुलिस बल पहुंचा और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

Morena News : घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। घायलों का इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Morena News : फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती अनुमान के अनुसार बस की रफ्तार और खराब सड़क स्थिति हादसे की वजह हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *