Raigarh Ice Factory Blast : फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, मालिक की मौत, 4 गंभीर…

Parivesh

रायगढ़। Raigarh Ice Factory Blast : जिले में दोपहर एक बर्फ फैक्ट्री में भीषण हादसा हो गया। ऑक्सीजन सिलेंडर के तेज धमाके में फैक्ट्री मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री में मौजूद चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की गूंज आसपास के इलाके में भी सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

 Raigarh Ice Factory Blast : घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। फैक्ट्री मालिक संजय सहगल (43) अपने कर्मचारियों के साथ रोज़ाना की तरह काम कर रहे थे, तभी अचानक एक ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी चपेट में आकर सहगल की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, फैक्ट्री में काम कर रहे अमन पटेल और तीन अन्य लोग, जो बर्फ लेने आए थे, गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *