PM Modi birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर 1000 दीयों से जगमगाया संत गुलाब बाबा मंदिर

Sanjay Sahu
PM Modi birthday:

PM Modi birthday: खालवा: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर ग्राम पंचायत रिछड़ी खेड़ा स्थित श्री संत गुलाब बाबा मंदिर परिसर में भाजपा महिला मंडल महामंत्री एवं सरपंच श्रीमती बिना उइके के नेतृत्व में भव्य दीपोत्सव मनाया गया।

मंदिर परिसर में 1000 दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। दीयों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा।
इस दौरान भाजपा महिला मंडल महामंत्री सरपंच श्रीमती बिना उइके ने पीएम मोदी के जीवन परिचय, संघर्ष और देश सेवा की यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार से प्रधानमंत्री बनने तक का सफर युवाओं के लिए प्रेरणा है।

PM Modi birthday: इस अवसर पर केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में सिकदार उइके, पूर्व सरपंच रामकरण उइके, संतराम धुर्वे, सुरेश कासडे, सचिव सुंदरलाल शिलाले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *