Gwalior Crime : 5 साल से शिकायत पर कार्रवाई नहीं, सीवर पानी से त्रस्त किसान ने मांगी राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु

Sanjay Sahu
Gwalior Crime

Gwalior Crime : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मंगलवार को कलेक्ट्रेट एक किसान ने अधिकारियों के सामने राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की अपील कर दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों के सामने किसान ने कहा कि वह पिछले 5 साल से अपनी समस्या को लेकर चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Gwalior Crime : दरअसल, ग्वालियर कलेक्ट्रेट में किसान लोकप्रिय तोमर अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से सीवर का पानी घरों और खेतों में भर रहा है। जिससे न केवल खेती प्रभावित हो रही है, बल्कि मेरी आर्थिक और मानसिक स्थिति भी बिगड़ चुकी है। उसने कहा कि वह पिछले 5 साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।तोमर ने कहा कि जब मैंने अपना आवेदन जनसुनवाई में दिया तो मेरे आवेदन की कॉपी गायब कर दी गई। मुझे डराने धमकाने की कोशिश की गई। तोमर का कहना है कि एक महीने से वह लगातार सीवर के पानी में खड़े होकर ‘सीताराम’ का जाप कर रहा है इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया है।

 

Gwalior Crime : जनसुनवाई का एक वीडियो भी सामने भी आया है, जिसमें तोमर ज्वाइंट कलेक्टर वंदना जैन के सामने हाथ जोड़कर अपनी समस्या बता रहा है। लेकिन वंदना जैन उसको धमकाते हुए नजर आ रही हैं। तोमर कह रहा है कि 5 साल से कोई सुनवाई नहीं हुई, मेरा आवेदन गायब कर दिया। जवाब में मैडम कह रही हैं कि तुम पहले जमीन पर लोट लो, फिर अपनी बात कहना।

 

Gwalior Crime : मैडम कह रही हैं कि तुम यहां पर तमाशा कर रहे हो, तोमर फिर भी हाथ जोड़कर अपनी बात कह रहा है। इसके बावजूद मैडम उसको धमका रही हैं।इस मामले में एसडीएम विनोद सिंह ने किसान को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा और संबंधित विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। हालांकि किसान का कहना है कि वह अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर बदलाव देखना चाहता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *