भोपाल। Nishaanebaz.com-MP Automobile Festive Boom: 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। ऑटो एक्सपर्ट्स और डीलर्स के अनुमान के मुताबिक, इस फेस्टिव सीजन के दौरान प्रदेश में करीब ₹325 करोड़ रुपये के वाहनों की बिक्री और बड़ा कारोबार होने की संभावना जताई गई है।
इस गणेशोत्सव टू-व्हीलर (दोपहिया) सेगमेंट में करीब 15 प्रतिशत और पैसेंजर व्हीकल (चार पहिया) सेगमेंट में 8 से 9 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ दर्ज की जा सकती है। राजधानी भोपाल की बात करें तो अगले 10 दिनों में शहर में ही लगभग 2,500 दोपहिया वाहन और 1,500 कारों की डिलीवरी होगी, जिससे अकेले भोपाल में करीब ₹35 करोड़ रुपये का ऑटो बिजनेस होने का अनुमान है।
Read More : Champa Police Rescue Action: हसदेव नदी के तेज बहाव में बही महिला, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
पूरे मध्य प्रदेश में अगले 10 दिनों के दौरान लगभग 30,000 दोपहिया वाहन और 7,000 चार पहिया वाहन बिकने का अनुमान लगाया गया है। इस फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी खासियत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की भारी डिमांड बनकर उभरी है। प्रदेश के ग्राहकों का रुझान पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की तुलना में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर तेजी से बढ़ा है।
आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 6 प्रतिशत थी, जो इस साल अप्रत्याशित रूप से बढ़कर 11 प्रतिशत तक पहुंच गई है। कई शो-रूम्स में ईवी मॉडल की एडवांस बुकिंग पेट्रोल-डीजल के पारंपरिक वाहनों से कहीं आगे निकल चुकी है, जिससे ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।







[…] […]