Monday, September 14, 2026
Home Chhattisgarh Champa Police Rescue Action: हसदेव नदी के तेज बहाव में बही महिला,...

Champa Police Rescue Action: हसदेव नदी के तेज बहाव में बही महिला, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान

जांजगीर-चांपा। Nishaanebaz.com-Champa Police Rescue Action: जांजगीर-चांपा जिले की चांपा पुलिस टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर हसदेव नदी के तेज बहाव में फंसी एक महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। पुलिस को सूचना मिली थी कि गेमन पुल के पास नदी के बीचों-बीच एक महिला बहकर फंसी हुई है, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों, नाविकों तथा गोताखोरों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद महिला को नदी के तेज पानी से जीवित अवस्था में बाहर निकाला गया। हालांकि, अत्यधिक पानी में रहने के कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। चांपा पुलिस ने बिना समय गंवाए तत्काल उसे उपचार के लिए बी.डी.एम. (BDM) अस्पताल चांपा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया।

Read More : Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज की नौ दिवसीय कथा शुरू, आरक्षण और UGC कानून पर कही ये बात

समय पर मिले डॉक्टरी इलाज के बाद महिला की स्थिति में सुधार आया और वह होश में आकर बातचीत करने में सक्षम हो सकी। पूछताछ में पीड़िता ने अपना नाम प्रेम कुमारी मसीह बताया। उसने जानकारी दी कि वह चांपा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रहकर मांग-खाकर अपना जीवन यापन करती है।

Read More : Ganesh Chaturthi Modak Recipe: जानिए कैसे बनाएं बप्पा के मनपसंद मोदक की स्वादिष्ट और परफेक्ट स्टफिंग

घटना की वजह बताते हुए पीड़िता ने बताया कि सुबह के समय वह शौच के लिए हसदेव नदी किनारे गई थी। इस दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने और पैर फिसलने के कारण वह नदी के तेज बहाव में बह गई और गेमन पुल के पास जाकर फंस गई। फिलहाल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है और डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू में मदद करने वाले गोताखोरों, नाविकों और ग्रामीणों की तत्परता की भी सराहना की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here