नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-Ganesh Chaturthi Modak Recipe: गणेश चतुर्थी का पावन त्योहार आते ही देशभर के श्रद्धालुओं के घरों में गणपति बप्पा के स्वागत की जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। गणेश उत्सव के दौरान प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाता है, जिसमें मोदक सर्वोपरि माना गया है। मान्यता है कि मोदक बप्पा का अतिप्रिय मिष्ठान है। इस बार बाजार की मिठाइयों के बजाय आप घर पर ही शुद्ध और स्वादिष्ट मोदक तैयार कर सकते हैं।
स्वादिष्ट पारंपरिक मोदक (उकडीचे मोदक) बनाने के लिए एक कप चावल का आटा, एक कप कद्दूकस किया ताजा नारियल, आधा कप गुड़, एक चम्मच देसी घी, चुटकी भर नमक और थोड़ी सी इलायची पाउडर की आवश्यकता होती है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें बारीक कटे काजू और बादाम भी मिलाए जा सकते हैं।
Read More : Piles Health Warning: बवासीर के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, गंभीर स्थिति में बढ़ सकती है परेशानी
मोदक तैयार करने के लिए सबसे पहले पैन में घी गर्म करके नारियल और गुड़ को धीमी आंच पर पकाएं। जब गुड़ पिघलकर नारियल के साथ मिल जाए, तो उसमें इलायची और मेवे मिलाकर भरावन (Stuffing) तैयार कर लें। दूसरी तरफ, एक बर्तन में पानी, थोड़ा घी और हल्का नमक डालकर उबालें। पानी उबलने पर गैस धीमी करके चावल का आटा मिलाएं और ढककर रख दें। मिश्रण के हल्का गर्म रहने पर उसे हाथ से मसलकर नरम आटा गूंथ लें।
Read More : Chhattisgarh Liquor Rule: शराब प्रेमियों को बड़ा झटका, सरकार ने बदल ये नियम, जानिए कब से होगी लागू
इसके बाद तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें कटोरी जैसा आकार दें और बीच में नारियल-गुड़ का भरावन भरें। अब उंगलियों की मदद से किनारों को ऊपर की ओर लाते हुए बंद करें और मोदक की शेप दें। अंत में स्टीमर में पानी गर्म करके इन मोदकों को 10 से 15 मिनट तक भाप में पकाएं। पकने के बाद मोदक पर थोड़ा देसी घी लगाएं; बप्पा के भोग के लिए गरमा-गरम और स्वादिष्ट मोदक तैयार हैं।







[…] […]