HomeNationalDelhiGold Import Duty Hike : सरकार के फैसले से सोना-चांदी में बड़ी...

Gold Import Duty Hike : सरकार के फैसले से सोना-चांदी में बड़ी तेजी, गोल्ड ₹11,000 और सिल्वर ₹22,000 महंगा

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Gold Import Duty Hike : नई दिल्ली : मोदी सरकार द्वारा सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के फैसले के बाद घरेलू बाजार में इन कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों के दामों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई।

Gold Import Duty Hike : सरकार ने गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी को 6 फीसदी से बढ़ाकर सीधे 15 फीसदी कर दिया है। इसके तहत बेसिक कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी और एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) 1 फीसदी से बढ़ाकर 5 फीसदी किया गया है। इस फैसले के बाद विदेश से सोना और चांदी मंगाना काफी महंगा हो जाएगा।

Gold Import Duty Hike : MCX पर 5 जून एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना मंगलवार को 1,53,442 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को बाजार खुलते ही इसकी कीमत बढ़कर 1,64,497 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। यानी एक ही दिन में सोना करीब 11,055 रुपये महंगा हो गया।

Gold Import Duty Hike : वहीं, 3 जुलाई एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत भी तेज उछाल के साथ 3,01,429 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिन यह 2,79,062 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इस हिसाब से चांदी में 22,367 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई।

Gold Import Duty Hike : हालांकि, मौजूदा तेजी के बावजूद सोना अभी भी अपने जनवरी के रिकॉर्ड हाई 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम से करीब 38 हजार रुपये नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी अपने ऑल टाइम हाई 4,57,328 रुपये प्रति किलो से लगभग 1.55 लाख रुपये सस्ती है।

Gold Import Duty Hike : गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी, क्योंकि सोने का आयात डॉलर में किया जाता है और इससे देश के ट्रेड डेफिसिट पर दबाव बढ़ता है। सरकार के नए फैसले को इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here