भाटापारा। Nishaanebaz.com-Bhatapara Swine Fever Outbreak: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां भाटापारा इलाके में स्वाइन फीवर की दस्तक के बाद हड़कंप मच गया है। भाटापारा स्थित टेहका रोड पर संचालित विवान पिग फार्म हाउस में 1 सितंबर से लेकर अब तक लगातार 40 सूअरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। विभाग की विशेषज्ञ टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर फार्म हाउस का निरीक्षण किया, प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और बीमार पशुओं का उपचार शुरू कर दिया है।
Read More : MP Automobile Festive Boom: गणेशोत्सव पर चमकेगा मध्य प्रदेश का ऑटो सेक्टर, 325 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
लगातार हो रही मौतों का सटीक कारण पता लगाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग द्वारा मृत और बीमार सूअरों के सैंपल एकत्र कर भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वायरस के सटीक स्ट्रेन और मौत की मुख्य वजह की पुष्टि हो सकेगी।
विशेषज्ञों के अनुसार, स्वाइन फीवर एक विशिष्ट और संक्रामक वायरल बीमारी है जो केवल सूअरों (घरेलू और जंगली) को प्रभावित करती है। राहत की बात यह है कि यह वायरस इंसानों में नहीं फैलता और इससे मानव स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं होता है। हालांकि, सूअरों में तेज बुखार, अंदरूनी रक्तस्राव और अत्यधिक कमजोरी इसके मुख्य लक्षण हैं। फिलहाल जिला प्रशासन और पशुधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।







[…] […]