IND vs AFG: अभिषेक शर्मा का तूफान, 30 गेंदों में ठोका शतक; रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी टूटा

Sanjay Sahu
IND vs AFG:

IND vs AFG: नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। उन्होंने महज 30 गेंदों में शतक पूरा कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। अभिषेक ने शुरुआत से ही अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर आक्रामक रुख अपनाया और पावरप्ले में ही मुकाबले का रुख भारत के पक्ष में कर दिया।

अभिषेक ने 34 गेंदों में 108 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने शतक पूरा करने के दौरान 9 चौके और 10 छक्के लगाए। पूरी पारी में उनके बल्ले से कुल 11 छक्के निकले। राशिद खान ने उनकी पारी का अंत किया।

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड पीछे छूटा

30 गेंदों में शतक लगाने के साथ ही अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था।

अभिषेक का यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरा शतक है। वह टी20 क्रिकेट में 30 या उससे कम गेंदों में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

पावरप्ले में भी बनाया नया रिकॉर्ड

अभिषेक ने मुकाबले के पहले 6 ओवरों में भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने महज 22 गेंदों में 76 रन बनाए। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पावरप्ले में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

IND vs AFG: इससे पहले यह रिकॉर्ड पुर्तगाल के कुलदीप घोलिया के नाम था, जिन्होंने 2023 में माल्टा के खिलाफ पावरप्ले में 25 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड 22 गेंदों में नाबाद 73 रन के साथ इस सूची में अगले स्थान पर थे। अभिषेक शर्मा इस सीरीज में लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का असर आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भी देखने को मिला है। वह अब टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *