Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CM साय ने नक्सलियों से की अपील, कहा- 31 मार्च 2026 तक...

CM साय ने नक्सलियों से की अपील, कहा- 31 मार्च 2026 तक छोड़िए हिंसा, जुड़िए विकास की मुख्यधारा से

नारायणपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नक्सलियों से संवाद करते हुए हिंसा छोड़ने और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की।

नक्सलियों से किया सरेंडर का आग्रह

मुख्यमंत्री ने कहा, “गोलीबारी की भाषा से किसी का भला नहीं हुआ है और ना होगा। विकास की मुख्यधारा से जुड़िए, आप लोगों के साथ सरकार अच्छा बर्ताव करेगी।” उन्होंने आत्मसमर्पण करने वालों को सुरक्षा और पुनर्वास का आश्वासन दिया।

31 मार्च 2026 तक का समय

साथ ही साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 को आत्मसमर्पण की अंतिम डेडलाइन घोषित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अच्छी पुनर्वास नीति बनाई है और उसका परिणाम भी सकारात्मक रहा है।

Read More : रीवा : सोशल मीडिया लाइक के लिए मौत का खेल! टनल में खतरनाक बाइक स्टंट का Video वायरल, स्थानीय लोग-यात्री भी परेशान

अबूझमाड़ हाफ मैराथन में नक्सली भी भाग ले रहे

मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि पहले नक्सली अबूझमाड़ हाफ मैराथन का विरोध करते थे, लेकिन आज आत्मसमर्पण करने के बाद वे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

बस्तर ओलंपिक में सरेंडर किए लोग शामिल

साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले साल से शुरू किए गए बस्तर ओलंपिक में भी आत्मसमर्पित नक्सली सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि सरकार की विकास और पुनर्वास योजनाएं प्रभावी साबित हो रही हैं।

विकास और शांति के लिए सरकार का प्रयास

मुख्यमंत्री का कहना है कि बस्तर क्षेत्र में शांति और विकास लाना सरकार की प्राथमिकता है। नक्सलियों से अपील की कि वे हिंसा छोड़कर अपने जीवन को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने का अवसर अपनाएं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here