HomeChhattisgarhC.G News : बस्तर पंडुम के समापन समारोह में आज होंगे गृहमंत्री...

C.G News : बस्तर पंडुम के समापन समारोह में आज होंगे गृहमंत्री शाह, दिखेगा जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम

Date:

Related stories

बस्तर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आज बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। रायपुर से सुबह 10:50 बजे रवाना होकर वह 12:05 बजे जगदलपुरपहुंचेंगे । इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री, विधायक और सांसद भी मौजूद होंगे। अमित शाह लगभग 1:20 बजे तक समारोह में रहे और दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे ।

बस्तर पंडुम: प्रकृति और परंपरा का उत्सव

बस्तर पंडुम महोत्सव का आयोजन जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए किया जाता है। यह आयोजन बस्तर की लोककलाओं, नृत्य, गीत, वेशभूषा और रीति-रिवाजों को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है। वर्षों से यह महोत्सव स्थानीय कलाकारों और जनजातीय समुदायों की पहचान को मजबूत करता रहा है।

Read More : भोपाल में गौवंश और दूषित पानी पर बड़ा प्रदर्शन, कांग्रेस करेगी बड़ा प्रदर्शन, हिंदू संगठन भी करेंगे घेराव

सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन

समारोह में बस्तर की जनजातीय जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रदर्शित होगा
। पारंपरिक वाद्ययंत्र, रंग-बिरंगी पोशाकें और सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे । बस्तर पंडुम का यह आयोजन स्थानीय कलाकारों के लिए राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का अवसर भी बनता है।

सरकार की प्रोत्साहन और समर्थन

इस आयोजन के माध्यम से राज्य सरकार ने यह संदेश दिया कि जनजातीय कला और संस्कृति का संरक्षण प्राथमिकता है। केंद्रीय और राज्य अधिकारियों की उपस्थिति ने इस महोत्सव की गरिमा और महत्व को और बढ़ा दिया।

भविष्य की दिशा

बस्तर पंडुम को अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक पर्यटन का केंद्र बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इस महोत्सव के जरिए बस्तर की लोक कला, परंपरा और सांस्कृतिक संपदा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here