Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Raigarh Crime Case: रायगढ़ में किशोर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, शराब पार्टी...

Raigarh Crime Case: रायगढ़ में किशोर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, शराब पार्टी के विवाद में दोस्तों ने की बेरहमी से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Crime Case: गौरी शंकर गुप्ता\ रायगढ़ |खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुरदा में मिले किशोर के शव मामले में रायगढ़ पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शराब पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद में किशोर की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बरगद के पेड़ के नीचे छिपाकर घटना को दुर्घटना जैसा दिखाने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने दो युवकों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Raigarh Crime Case:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में खरसिया पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया। एसएसपी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित की थी।

Raigarh Crime Case:दरअसल 25 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम गुरदा के डोगरमुड़ा खार स्थित बरगद पेड़ के नीचे एक किशोर का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

READ MORE: Janjgir-Champa Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, चार TI के साथ पांच SI और दो ASI का हुआ तबादला

Raigarh Crime Case:जांच में मृतक की पहचान थाना छाल क्षेत्र के ग्राम बरभौना निवासी 16 वर्षीय किशोर के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि 24 मई की सुबह गांव का ऋषि डनसेना उसके भाई को अपनी मोटरसाइकिल से काम कराने ले गया था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। अगले दिन खोजबीन के दौरान उसका शव बरामद हुआ।

Raigarh Crime Case:मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों और खरोंच के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका गहराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हत्यात्मक पाए जाने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Raigarh Crime Case:विवेचना के दौरान पुलिस ने ऋषि डनसेना से पूछताछ की। उसने बताया कि घटना वाले दिन वह मृतक को अपने साथियों चन्द्रशेखर उर्फ चंदा डनसेना, रघुसिंह उर्फ रघुनाथ राठिया और एक नाबालिग बालक के पास छोड़कर काम पर चला गया था। बाद में जब उसने फोन किया तो दूसरी तरफ झगड़े और मारपीट की आवाज सुनाई दी।

Raigarh Crime Case:इसके बाद पुलिस ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि सभी लोग खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान चखना के लिए आम तोड़ने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने किशोर के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

READ MORE: Raipur Nigam News: रायपुर नगर निगम के जोन-10 में भाजपा पार्षदों और जोन अध्यक्ष के बीच विवाद बढ़ा, सचिन को हटाने की मांग

Raigarh Crime Case:मारपीट के दौरान किशोर खेत की मेड़ से फिसलकर तालाब की ओर गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने शव को उठाकर बरगद के पेड़ के नीचे रख दिया ताकि मामला दुर्घटना जैसा लगे। बाद में परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने झूठ बोलते हुए कहा कि किशोर खाना खाकर घर चला गया है।

Raigarh Crime Case:पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल ले जाकर घटना का रिकंस्ट्रक्शन कराया और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए। मामले में हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराएं बढ़ाई गई हैं।

Raigarh Crime Case:गिरफ्तार आरोपियों में चन्द्रशेखर उर्फ चंदा डनसेना (22 वर्ष), रघुसिंह उर्फ रघुनाथ राठिया (30 वर्ष) और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Raigarh Crime Case:एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि रायगढ़ पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। हत्या और गंभीर अपराध करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून से बचना उनके लिए संभव नहीं है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here