Monday, May 25, 2026
42.1 C
Raipur

Makdi News : तम्रावंड में जतरा का प्रसाद खाने के बाद 19 लोग बीमार, एक महिला की मौत

Makdi News : रोशन सेन /माकड़ी : तम्रावंड में जतरा कार्यक्रम के बाद प्रसाद और भोजन खाने से कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद करीब 19 लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गंभीर हालत में एक महिला को कोंडागांव रेफर किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

 

 

Makdi News : जानकारी के अनुसार, उड़ीसा में शुक्रवार रात पारंपरिक जतरा कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इसके बाद शनिवार को ग्राम तम्रावंड में भी जतरा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद और भोजन वितरित किया गया।

 

 

Makdi News : रविवार सुबह प्रसाद ग्रहण करने वाले कई ग्रामीणों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। लोगों को उल्टी-दस्त, तेज पेट दर्द और सिर दर्द की शिकायत होने लगी। एक साथ कई लोगों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। स्थिति गंभीर होने पर ग्रामीणों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से माकड़ी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

Makdi News : डॉक्टर भौमिक ने बताया कि सभी मरीज डायरिया, उल्टी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 18 से 19 मरीज पहुंचे थे, जिनमें एक महिला की हालत बेहद गंभीर थी। महिला को सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत कोंडागांव रेफर किया गया।

 

 

Makdi News : डॉक्टर के मुताबिक बाकी मरीजों का इलाज माकड़ी अस्पताल में जारी है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं, कोंडागांव रेफर की गई महिला राजिया मरकाम (55 वर्ष), पति सुखलाम, की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का शव गांव तम्रावंड लाया गया है।

Makdi News : घटना के बाद गांव में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती आशंका भोजन या प्रसाद से फूड पॉइजनिंग की जताई जा रही है, हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Latest YouTube Shorts

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Indore Honey Trap-2: अफसरों-नेताओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले, छत्तीसगढ़ DIG का नाम भी सामने

इंदौर/रायपुर। मध्य प्रदेश की व्यापारिक राजधानी इंदौर से शुरू...

Related Articles

Popular Categories