Bilaspur Crime News : पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, अवैध संबंध के चक्कर में खौफनाक कांड

Bilaspur Crime News : बिलासपुर : बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। अवैध संबंध के शक को लेकर हुए झगड़े में पत्नी ने गुस्से में आकर पति पर हंसिए से हमला कर दिया। घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Bilaspur Crime News : जानकारी के अनुसार, पीड़ित राकेश राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी को काफी समय से शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

Bilaspur Crime News : बताया जा रहा है कि रात में खाना खाने के बाद परिवार सो गया था। देर रात करीब 1 बजे पति-पत्नी के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर महिला ने घर में रखे हंसिए से पति पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bilaspur Crime News : घटना की जानकारी पीड़ित के बेटे ने परिवार के अन्य लोगों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो राकेश गंभीर हालत में था और काफी खून बह रहा था। इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Bilaspur Crime News : सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घायल का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories