Bilaspur Crime News: प्यार में पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम,गला रेतकर खेत में फेंका शव

Gautam Rawat

Bilaspur Crime News: बिलासपुर: बिलासपुर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पत्नी ने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले गमछे से गला घोंटा, फिर चाकू से गला रेतकर शव को पानी और कीचड़ से भरे खेत में फेंक दिया।

Bilaspur Crime News: पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी महिला पूनम लोमगा ने अपने प्रेमी सुगड टोपनो के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि मृतक को झारखंड से बिलासपुर बुलाया गया था। इसके बाद रेलवे ओवरब्रिज के पास वारदात को अंजाम दिया गया।

Bilaspur Crime News: हत्या के बाद आरोपी शव को खेत में फेंककर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर सिरगिट्टी थाना पुलिस ने जांच शुरू की और मुख्य आरोपी पूनम लोमगा को गिरफ्तार कर लिया।

Bilaspur Crime News: वहीं, प्रेमी सुगड टोपनो समेत अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम झारखंड रवाना हुई है। पुलिस ने हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *