Monday, May 25, 2026
42.1 C
Raipur

Amita Shrivas Mount Everest: माउंट एवरेस्ट पर लहराया छत्तीसगढ़ का तिरंगा, जांजगीर-चांपा की अमिता श्रीवास ने रचा इतिहास, CM ने कही ये बात

Amita Shrivas Mount Everest: जांजगीर-चांपा : अमिता श्रीवास ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। जांजगीर-चांपा की रहने वाली अमिता ने 22 मई 2026 को 8848.86 मीटर ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया।

Amita Shrivas Mount Everest: अमिता महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी और गर्व का माहौल है। लोग इसे बेटियों के हौसले, मेहनत और लगन की बड़ी मिसाल मान रहे हैं।

Amita Shrivas Mount Everest: हालांकि एवरेस्ट फतह करने के बाद वापसी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अत्यधिक ऊंचाई, माइनस 40 डिग्री तापमान और ऑक्सीजन की कमी के कारण उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालत खराब होने पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर नेपाल की राजधानी काठमांडू के नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Amita Shrivas Mount Everest: डॉक्टरों के अनुसार, अमिता को फ्रॉस्टबाइट और हाई एल्टीट्यूड से जुड़ी दिक्कतें हुई हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

Amita Shrivas Mount Everest: विष्णुदेव साय ने अमिता की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बेहतर इलाज और हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अमिता का साहस और मेहनत प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

Amita Shrivas Mount Everest: अमिता की सफलता के बाद जांजगीर-चांपा समेत पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की उम्मीद जता रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Latest YouTube Shorts

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Indore Honey Trap-2: अफसरों-नेताओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले, छत्तीसगढ़ DIG का नाम भी सामने

इंदौर/रायपुर। मध्य प्रदेश की व्यापारिक राजधानी इंदौर से शुरू...

Related Articles

Popular Categories