Raipur News: रायपुर-बिलासपुर हाई-वे पर हिट एंड रन, ट्रेलर वाहन ने बाइकसवार समेत कई को रौंदा, 3 की मौत

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News: रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण हिट एंड रन की दुर्घटना हो गई, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है. यहां तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने भूमिया गांव के पास तीन मोटरसाइकिल सवारों और पैदल जा रहे राहगीरों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

Raipur News:ट्रेलर वाहन ने बाइकसवार समेत कई को रौंदा

Raipur News:जानकारी के मुताबिक सभी मृतक और घायल भूमिया गांव के निवासी थे, जो रायपुर से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने अलग-अलग स्थानों पर पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर पैदल चल रहे लोगों को कुचलता चला गया. हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

Raipur News:कई मीटर तक बाइक सवारों को घसीटा

Raipur News:प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर चालक ने कई मीटर तक बाइक सवारों को अपने वाहन में घसीटा, जिससे घटनास्थल पर ही घनाराम यदु, लक्ष्मी शंकर यदु और देवेंद्र निषाद की बेहद दर्दनाक मौत हो गई. इसके बाद सड़क किनारे पैदल चल रहे ओमप्रकाश निषाद और अश्वनी साहू को भी वाहन ने चपेट में ले लिया. दोनों को गंभीर अवस्था में सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

 

Raipur News: घटना की सूचना मिलते ही रायपुर देहात क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया और ग्रामीणों से पूछताछ कर हादसे से जुड़े अहम सुराग जुटाए. ग्रामीणों द्वारा बताए गए वाहननंबर के आधार पर पुलिस ने आसपास के जिलों में नाकेबंदी कराई. पुलिस की तत्परता का नतीजा यह रहा कि आरोपी वाहन चालक को सिमगा से आगे वाहन समेत पकड़ लिया गया.

Raipur News: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चालक रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. फिलहाल तिल्दा थाना पुलिस ने वाहन चालक को ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. इस दर्दनाक हादसे के बाद भूमिया गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *