CG News : बार काउंसिल के चुनावी रण में 105 उम्मीदवार, 23 हजार से अधिक वोट पड़े, BJP विधायक कौशिक भी पहुंचे

VIKASH KHALKHO

बिलासपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल का चुनाव संपन्न हुआ। करीब 6 साल बाद हुए इस चुनाव में पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। मंगलवार को जिला कोर्ट बिलासपुर में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। अधिवक्ता सुबह 10 बजे से ही कतार में लगकर वोट डालने पहुंचे और शाम तक मतदान प्रक्रिया लगातार चलती रही।

इस बार चुनाव में 23 हजार से अधिक मतदाताओं ने 25 सीटों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूरे प्रदेश में 105 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान केंद्र केवल जिला कोर्ट बिलासपुर परिसर में ही बनाया गया था, जहां से अधिवक्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।

Read More : CG NEWS : CM साय कैबिनेट बैठक में एनएचएम कर्मचारी के बहाली और वेतन पर नहीं हुआ फैसला, कर्मचारियों में गहरी मायूसी, त्योहार से पहले बढ़ी चिंता

स्टेट बार काउंसिल के सदस्य और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने भी वोट डाला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह चुनाव वकालत पेशे की साख और संगठन को मजबूत करने वाला है। वहीं, अधिवक्ता मतदाताओं ने भी मतदान को लेकर अपनी खुशी जताई और बताया कि लंबे समय बाद उन्हें अपने प्रतिनिधियों को चुनने का अवसर मिला है।

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में तत्कालीन स्टेट बार को भंग कर दिया गया था। इसके बाद संचालन की जिम्मेदारी पदेन अध्यक्ष महाधिवक्ता और दो अन्य अधिवक्ताओं की समिति को सौंपी गई थी। तब से बार काउंसिल समिति के माध्यम से ही कामकाज संचालित हो रहा था।

Read More : ’CG NEWS : छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्य सचिव विकासशील ने कार्यभार संभाला’, आईएएस बनने के बाद मध्य प्रदेश कैडर मिला था

इस बार चुनाव को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने विशेष रूप से एक सुपरवाइजरी कमेटी का गठन किया था। इसके अध्यक्ष रिटायर्ड जज चंद्रभूषण वाजपेयी बनाए गए, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखी।

अब सभी की नजर मतगणना और परिणाम पर टिकी है, जिससे तय होगा कि बार काउंसिल की बागडोर किसके हाथ में जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *