Saturday, May 30, 2026
38.1 C
Raipur

Crime News Indore: इंदौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली करतूत: सौतेले पिता ने 12 वर्षीय मासूम से की छेड़छाड़

Crime News Indore: इंदौर। शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक और पवित्र सामाजिक रिश्तों को पूरी तरह तार-तार करने वाला एक बेहद शर्मनाक और घिनौना मामला उजागर हुआ है। यहां एक कलयुगी सौतेले पिता ने घर के भीतर ही अपनी 12 साल की नाबालिग सौतेली बेटी को अपनी हवस और बदनीयती का शिकार बनाते हुए उसके साथ गंभीर छेड़छाड़ की। मासूम की शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए हीरा नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला सच भी सामने आया है कि आरोपी पहले से ही आदतन दुराचारी है और पूर्व में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है।

धमकी से डरी मासूम ने मां को बताई आपबीती हीरा नगर पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम को पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी सगी मां के साथ डरी-सहमी स्थिति में थाने पहुंची थी। काउंसलिंग के बाद बच्ची ने बताया कि बीते 26 मई की रात जब वह घर पर थी, तब उसके सौतेले पिता ने उसके साथ गंदी हरकतें और छेड़छाड़ की। जब मासूम ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे मुंह बंद रखने की हिदायत देते हुए किसी को भी बताने पर जान से मारने की सीधे तौर पर धमकी दी। आरोपी के खौफ से सहमी बच्ची ने हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती अपनी मां को सुनाई, जिसके बाद मां बिना वक्त गंवाए अपनी बेटी को न्याय दिलाने थाने लेकर पहुंची।

साली से भी कर चुका है गंदी हरकत, बाणगंगा थाने में दर्ज है पुराना रिकॉर्ड पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस के सामने एक और हैरान करने वाला खुलासा किया। महिला के मुताबिक, उसका आरोपी पति पहले भी अपनी मर्यादाएं लांघ चुका है। इससे पूर्व वह बाणगंगा थाना क्षेत्र में अपनी ही सगी साली (महिला की बहन) के साथ भी ऐसी ही घिनौनी और गलत हरकत कर चुका है, जिसकी गंभीर शिकायत बाणगंगा थाने में पहले से ही दर्ज है और कोर्ट में मामला विचाराधीन है। हीरा नगर पुलिस ने दोनों मामलों को संज्ञान में लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी हैं, जो उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

12 वर्षीय नाबालिग पीड़िता और उसकी मां की शिकायत पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ थाना हीरा नगर में सुसंगत धाराओं और पास्को एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं, उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। — प्रियंका डुडवे, एडिशनल डीसीपी (महिला अपराध/सुरक्षा), इंदौर

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Latest YouTube Shorts

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories