Indore News : आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर किया हंगामा, जलती हुई माचिस की तीली पेट्रोल टैंक में फेंकने का किया प्रयास, देखें वीडियो

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने पहुंचा, पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने जब हेलमेट न होने की वजह से पेट्रोल देने से मना किया, तो युवक आग-बबूला हो गया और पेट्रोल पंप संचालक को जान से मारने की धमकी देने लगा, इतना ही नहीं, युवक ने पंप पर आग लगाने की भी धमकी दे डाली।

Indore News : दरअसल यह पूरी घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा इलाके कि है। बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवाने पहुंचे को युवकों के द्वारा विवाद किया गया। जिसमें यह पूरा विवाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। विवाद के दौरान युवकों ने चाकू दिखाकर धमकाया, बल्कि जलती हुई माचिस की तीली पेट्रोल टैंक के पास फेंकने का भी प्रयास किया।

Indore News : साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की हरकतों का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंप संचालक की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *