Sehore News : सीहोर में 1400 करोड़ के उद्योगों का भूमि पूजन, सीएम मोहन यादव ने कहा – 2 लाख किसान होंगे लाभान्वित

Sanjay Sahu
Sehore News

Sehore News : ब्रहम सिंह मेवाड़ा /सीहोर : मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को सीहोर जिले के बढ़िया खेड़ी इंटेस्ट्रीज एरिया पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 1400 करोड़ रुपये की नई औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन कर उनके शुभारंभ की घोषणा की। इस मौके पर आयोजित आशय पत्र वितरण समारोह में उद्योगपतियों को औपचारिक मंजूरी पत्र भी सौंपे गए।

Sehore News : मुख्यमंत्री ने कहा कि इन फूड प्रोसेसिंग उद्योगों से प्रदेश के लगभग 2 लाख किसान सीधे लाभान्वित होंगे, क्योंकि इन इकाइयों में किसानों की फसलें सीधे प्रोसेस की जाएंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार का लक्ष्य है कि “हर जिले की हर तहसील में उद्योगों की स्थापना की जाए,” ताकि स्थानीय स्तर पर रोज़गार और कृषि से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

Sehore News : कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अक्टूबर महीने में सीहोर में किसानों के लिए एक बड़ा आयोजन करने की घोषणा भी की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसानों के हितों को केंद्र में रखकर किया जाएगा और इसका प्रभाव पूरे प्रदेश में महसूस किया जाएगा। इस समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय उद्योगपति, किसान और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *