Jabalpur Crime :मोबाइल चार्जिंग से मना करने पर खूनी हमला, एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल, एक की हालत गंभीर

Jabalpur Crime :जबलपुर : जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र अंतर्गत आज़ाद नगर मोहरिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी को मोबाइल चार्ज करने से मना करना मोहम्मद अखबर के परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसी सलमान और अरमान ने गुस्से में आकर मोहम्मद अखबर के घर पर जानलेवा हमला कर दिया।

Jabalpur Crime :चाकू से किए गए ताबड़तोड़ वार में मोहम्मद अखबर, उसकी भाभी, भतीजा आसाब हुसैन और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

Jabalpur Crime :हनुमानताल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावर सलमान और अरमान की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुए मामूली विवाद से शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories