HomeChhattisgarhTop 10 News Today 5 Jun 2025 : निशाने पर आज, मेकाहारा...

Top 10 News Today 5 Jun 2025 : निशाने पर आज, मेकाहारा में पत्रकारों से मारपीट पर बड़ी कार्रवाई, भव्य मंदिर में राजा राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Date:

Related stories

Top 10 News Today 5 Jun 2025 : मेकाहारा रायपुर में पत्रकारों से मारपीट मामले में ठेका कंपनी पर बड़ी कार्रवाई हुई है, वहीं अयोध्या में भव्य मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। रेलवे ने भी यात्रियों से जुड़ा अहम फैसला लिया है। देश-दुनिया की राजनीति, प्रशासन, अपराध और आस्था से जुड़ी 10 बड़ी और अहम खबरें पढ़िए एक साथ

1 . CG Raipur News : मेकाहारा में पत्रकारों से मारपीट पर बड़ी कार्रवाई

रायपुर। CG Raipur News : राजधानी के डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) में पत्रकारों से बदसलूकी और मारपीट के मामले में कॉल मी सर्विस कंपनी को तगड़ा झटका लगा है। मामले की जांच के बाद कंपनी का ठेका रद्द करने की अनुशंसा की गई है। मेडिकल कॉलेज रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि राज कुमार बोथरा के गुर्गों द्वारा पत्रकारों से मारपीट की गई थी। इसके बाद प्रशासन ने कंपनी को नोटिस जारी किया। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर चिकित्सा शिक्षा आयुक्त को ठेका निरस्त करने की सिफारिश भेज दी गई है। उधर, इस घटना में शामिल चारों बाउंसरों को तत्काल नौकरी से हटा दिया गया है।

2 . Bhopal IPS transfer : 8 IPS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में तबादलों का दौर लगातार जारी है।देर रात एक बार फिर राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में दो जिलों के एसपी समेत सागर जोन के आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

3 . Ayodhya Ram Mandir : भव्य मंदिर में राजा राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, सीएम योगी ने की विशेष पूजा

अयोध्या। Ayodhya Ram Mandir : रामनगरी के इतिहास में गुरुवार का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य श्रीराम मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से संपन्न कराई। मंत्रोच्चार और वैदिक अनुष्ठानों के बीच भगवान राम को उनके भव्य मंदिर में विधिपूर्वक विराजमान किया गया।यह ऐतिहासिक क्षण न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का पर्व बना, बल्कि पूरे देश ने इस पल को गौरव और भावनाओं के साथ महसूस किया। मंदिर प्रांगण में पारंपरिक संगीत, वैदिक श्लोक और भक्तों की जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

4 . Indian Railways: रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, अब कन्फर्म तत्काल टिकट पाना होगा आसान

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अब तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि जल्द ही तत्काल टिकट बुक करने के लिए ई-आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि असली यात्रियों को जरूरत के समय कन्फर्म टिकट आसानी से मिल सके।

5 . MP News : अर्धनग्न होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे किसान

नरसिंहपुर/गाडरवारा | MP News : राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ से जुड़े किसानों का हल्ला बोल… नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा क्षेत्र से जुड़े किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन और अर्धनग्न होकर घुटनों के बल अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं। जहां उन्होंने संपूर्ण मध्य प्रदेश में भीष्म कालीन मूंग का उत्पादन की खरीदी न करने पर किसानों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है… और बताया कि वर्तमान में नरसिंहपुर नर्मदा पुरम सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश में मूंग का उत्पादन व्यापक पैमाने पर करते हैं

6 . दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो सवार 5 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल….

सोहागी (सीतापुर)। नेशनल हाईवे 30 पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें सीमेंट शीट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसकी चपेट में आ रही ऑटो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य ऑटो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मृतक सभी सदस्यों का संबंध एक ही परिवार से था और वे गंगा स्नान कर मऊगंज जिले से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही सोहागी थाना क्षेत्र के पास हाईवे 30 पर उनका ऑटो आगे बढ़ा, विपरीत दिशा से आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की मिट्टी के सीमेंट शीट वाली पिंजर चपेट में आने से ऑटो पूरी तरह दब गया।

7 . छत्तीसगढ़ की नई ट्रांसफर नीति 2025 जारी….

रायपुर। New Transfer Policy 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 जून को कैबिनेट में लिए गए निर्णयों के अनुरूप “स्थानांतरण नीति 2025” आज जारी कर दी है। यह नीति गृह, आबकारी, खनिज, परिवहन, वाणिज्यकर, पंजीयन विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकीय कर्मचारियों तथा राज्य के निगम, मंडल, आयोग एवं स्वायत्त संस्थाओं पर लागू नहीं होगी।

8 . छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने 2022 बैच के उप पुलिस अधीक्षकों की तबादला सूची जारी…

रायपुर | छत्तीसगढ़ गृह पुलिस विभाग ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले 2022 बैच के उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) की नई तैनाती सूची जारी कर दी है। इसमें प्रदेश के महत्वपूर्ण इलाकों के लिए निम्नलिखित पोस्टिंग्स की घोषणा की गई है:

  • अजय कुमार सिंह को दुर्ग से स्थानांतरित कर उप पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर पद पर नियुक्त किया गया है।

  • रोशन आहूजा को बिलासपुर से स्थानांतरित कर उप पुलिस अधीक्षक, बीजापुर पद पर तैनात किया गया है।

  • प्रांशु तिवारी को जिला रायपुर से स्थानांतरित कर उप पुलिस अधीक्षक, सुकमा पद पर नियुक्त किया गया है।

ये अधिकारी हाल ही में रायपुर स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी से प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण इन पोस्टिंग्स से वहां के कानून–व्यवस्था पर संकट के समय में सख्त निगरानी और कार्रवाई को और मजबूती मिलेगी।

9 . Indore News : मां ने अपनी ही 8 साल की मासूम को उतारा मौत के घाट…

इंदौर |Indore News :  इंदौर के द्वारकापुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी ही 8 माह की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। सुबह प्रजाप्रतनगर में रहने वाली मासूम मायरा का शव घर के हौज में मिला। शुरुआती पूछताछ में मां ने गुमशुदगी का नाटक किया, लेकिन देर रात पुलिस के सख्त सवालों के आगे उसने सच उगल दिया। मां वर्षा चौहान ने स्वीकार किया कि बच्ची को उसने ही हौज में पटककर मारा।

10 . Corona Virus : देश में एक्टिव केस 5000 के करीब, 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत…

Corona Virus : नई दिल्ली : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते 24 घंटों के आंकड़े चिंताजनक हैं, जहां 7 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है और एक्टिव केस की संख्या 4,866 तक पहुंच चुकी है। बुधवार को यह आंकड़ा 4,302 था, यानी 24 घंटे में लगभग 564 नए एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं।

केरल बना हॉटस्पॉट
इन एक्टिव मामलों में सबसे ज्यादा केस केरल से सामने आए हैं। फिलहाल राज्य में 1,487 एक्टिव केस मौजूद हैं, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में भी मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here