HomeMadhya PradeshGwalior News : ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर मूर्ति विवाद गरमाया, एकतरफा FIR...

Gwalior News : ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर मूर्ति विवाद गरमाया, एकतरफा FIR के विरोध में घेराव

Date:

Related stories

Gwalior News : ग्वालियर/भूपेन्द्र भदौरिया: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच परिसर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने का मामला अब और ज्यादा तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर भी पक्ष और विपक्ष के बीच जंग छिड़ गई है, जहां दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ तीखी टिप्पणियां की जा रही हैं।

Gwalior News : ताजा घटनाक्रम में आज सुबह इस विवाद को लेकर एडवोकेट आशुतोष दुबे के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसके विरोध में वकीलों और सवर्ण समाज के लोगों ने एकजुट होकर ग्वालियर एसपी ऑफिस का घेराव किया।

Gwalior News : प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मामले में एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि मूर्ति लगाने के समर्थन में जो लोग हैं, वे सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जबकि हमारी ओर से केवल आपत्ति जताने पर एफआईआर दर्ज हो रही है।

Gwalior News : विरोध कर रहे वकीलों और समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस को एक आवेदन भी सौंपा है, जिसमें मूर्ति समर्थकों की सोशल मीडिया पोस्टों का उल्लेख करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Gwalior News : वहीं, पुलिस का कहना है कि वे लगातार दोनों पक्षों को समझाइश दे रहे हैं कि सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ या विवादस्पद पोस्ट न डालें। कल जो पोस्ट सामने आई थी, उस पर नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विवाद की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here